अपठित गद्यांश 1
विज्ञान ने कई तरीकों से मानव को खुशहाल बनाया, उसके द्वारा मानव को प्रदान किए हुए लोगों की गणना करना मुश्किल है। आखिरी किन्तु कम महत्वपूर्ण नहीं-विज्ञान ने लोगों को बदला है उसने 'लोगों को अधिक सभ्य और सहिष्णु बनाया है।
एक सहिष्णु व्यक्ति यह है जो दूसरे लोगों के साथ हस्तक्षेप नहीं करता, भले ही वह सूझता हो कि वे लोग गलत हैं, वह उन्हें अलग तरीके से विश्वास करने के लिए प्रेरित कर सकता है, परन्तु वह उन्हें बाध्य नहीं करेगा। पूर्व में मानव जाति की दुर्दशा का कारण यह रहा कि लोग अपने से भिन्न विचार रखने वाले को सहन नहीं कर सके। इस प्रकार की असहनशीलता विशेषकर धार्मिक मामलों में पायी जाती थी। जो लोग शासकों के धार्मिक दृष्टिकोण को नहीं मानते थे, उन्हें प्रताड़ित किया जाता था तथा यहाँ तक कि उन्हें जिन्दा जला दिया जाता था। दो भिन्न धर्मों को मानने वाले खूनी लड़ाइयाँ लड़ते थे। विज्ञान ने मानव को तर्कपूर्ण होकर असहनशीलता से उत्पन्न हुए भावावेशों को नियंत्रित करने में समर्थ किया है। वर्तमान में दो भिन्न राजनीतिक विचारधारा वाले देश आपस में निकट आ रहे हैं, क्योंकि वे अधिक-से-अधिक सहनशील हो रहे हैं। यदि विज्ञान ने युद्ध के भय को बढ़ाया है, तो उसने अनन्त शांति की संभावना को भी बढ़ाया है, जो सहनशीलता से आएगी।
01 . विज्ञान ने मानव को सहनशील बनाया है- (
A) उसे चिन्तन व तर्क करने योग्य बनाकर
(B) उसे अधिक बुद्धिमान बनाकर
(C) उसे अधिक सभ्य बनाकर
(D) उसे अधिक खुशहाल बनाकर
उत्तर-
02. एक सहनशील व्यक्ति वह होता है, जो
1. दूसरों के विचार को स्वीकार करता है।
2. दूसरों को वे जिस बात में विश्वास करते हैं, बिना उन्हें दण्डित किए, विश्वास करने देता है।
3. पीड़ित लोगों के प्रति दया दिखाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
(A) 1 और 3
(B) केवल 1
C) 1 और 2
(D) 2 और 3
उत्तर-
03. विज्ञान ने बढ़ाया है -
1. युद्ध के भय को
2. अन्य लोगों को यातना देने की संभावना को
3 अनन्त शांति की संभावना को
4. मानव में असहिष्णुता को
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) 1 और 2
(B) सिर्फ 1
C) 1 और 3
(D) 2 और 4.
उत्तर-
04. अतीत में खूनी लड़ाइयाँ लड़ी गई -
(A) वैज्ञानिक प्रगति के कारण
(B) सभ्यता की प्रगति के कारण
C) विभिन्न धार्मिक विचारों वाले व्यक्तियों के कारण
(D). हथियारों के अविष्कारों के कारण
उत्तर-
05. विज्ञान ने मानव को -
1. चिन्तन एवं तर्क करने योग्य बनाया है।
2. असहिष्णुता पर नियंत्रण पाने के योग्य बनाया है।
3. खूनी लड़ाइयाँ लड़ने के योग्य बनाया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से कथन सही है/हैं?
A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) सिर्फ 1
(D) सिर्फ 2
उत्तर-
0 Comments