Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

विदाई समारोह में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएंBest wishes for the bright future of the students were given in the farewell ceremony

 विदाई समारोह में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं



आपकी सोच को आवाज हम देंगे,

आपके ख्वाब को आगाज हम देंगे,

यहाँ से जाने पर इतना भरोसा दिलाते हैं,

आपके इरादों को परवाज हम देंगे।।

    शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलाड़ीखुर्द , वि. खं. सक्ती में आज दिनांक 14 मार्च ,दिन-गुरुवार को कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की शुरुआत विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पूजन-अर्चन कर किया गया । इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व कलम भेंट कर आगामी परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं विद्यालय परिवार की ओर से दी गई । दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख श्रीमती गीता राठौर जी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मेहनत करने की जरूरत है,बच्चें अपने मेहनत की बदौलत हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। जहाँ चाह वहाँ राह की बात बता कर उन्होंने बच्चों में हौसला अफजाई किया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री ओम प्रकाश कुर्रे जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना चाहिए।शिक्षिका श्रीमती पुष्प लता कुर्रे जी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच रखने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठने का आह्वान किया। शिक्षक  संजय राठौर ने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की सलाह दी एवं परीक्षा से सम्बंधित कई बेहतरीन जानकारी एवं टिप्स दिए। सविता केंवट ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम की अद्भुत नजारा पेश किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोजन एवं बेहतरीन नास्ता का प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ,छात्र-छात्राओं ने सामुहिक फ़ोटो सेशन भी करवाए ।

Post a Comment

0 Comments