"उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् साक्षरता रैली का आयोजन किया गया
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में "उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर ने डाईट के विद्यार्थियों के माध्यम से "उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं 17 मार्च 2024 दिन रविवार को राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाभियान के आयोजन एवं गांव-गांव में साक्षरता कार्यक्रम के वातावरण निर्माण, शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक सुविधा पूर्वक लाने के लिए गांव में मुनादि घर-घर संपर्क करने के उद्देश्य से साक्षरता रैली का आयोजन दिनांक 13.03.2024 को किया गया। इस रैली में डाइट प्राचार्य बी.पी. साहू, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती विजया सिंह राठौर, महेश चंद्रा सहायक प्राध्यापक, संजय शर्मा, सुशिल राठौर व्याख्याता डाइट सुनील कुमार पटेल लेखापाल, अविनाश कुमार पटेल डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कु. प्रतिभार रत्नाकर सहायक ग्रेड-03, श्रीमती गणेशी यादव एवं बड़ी संख्या में डाइट के विद्यार्थीगढ़ शामिल हुए।


0 Comments