Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

पाठ 14. रेशम, चन्दन और सोने की धरती - कर्नाटक

 


पाठ 14. रेशम, चन्दन और सोने की धरती - कर्नाटक


शब्दार्थ -

 खान = खदान, सर्वाधिक = सबसे अधिक, प्रमुख = मुख्य, उत्पाद = उपज, बनायी गयी लि वस्तु, उन्नति = प्रगति, विकास, पौराणिक = पुराण संबंधी, भव्य = शानदार, वास्तुकला = भवन निर्माण व कला, अग्रणी = आगे रहने वाला, विख्यात = प्रसिद्ध, पर्यटक = सैलानी, घूमने-फिरने के उद्देश्य से यात्रा करने सुं वाला, दस्तकारी = हाथ से किया गया कलात्मक कार्य, हस्तशिल्प ।



प्रश्न और अभ्यास


1. कर्नाटक में सोने की खान कहाँ है ? प्रश्न 1.

उत्तर- कनार्टक में सोन की खान कोलार नामक स्थान में है।

प्रश्न 2. मैसूर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महल कौन- सा है ?

उत्तर- 'लक्ष्मी विलास' मैसूर का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महल है।

प्रश्न 3. कर्नाटक के प्रसिद्ध लोक-नाट्य का नाम क्या है ?

उत्तर- यक्षगान कर्नाटक का प्रसिद्ध लोक नाट्य है।

प्रश्न 4. 'बगीचों का शहर' किसे कहते हैं ?

उत्तर- 'बगीचों का शहर बैंगलोर को कहते हैं।

 प्रश्न 5. 'श्रवण बेलगोला' मैं किसकी विशाल प्रतिमा है ?

उत्तर- 'श्रवण बेलगोला' में भगवान गोमतेश्वर बाहुबली की 57 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा है।

प्रश्न 6. कर्नाटक के सीमावर्ती राज्यों के नाम लिखो।

उत्तर- कर्नाटक के सीमावर्ती राज्य उत्तर में महाराष्ट्र, तयापूर्व में आन्ध्र प्रदेश, दक्षिणी में केरल और पश्चिम में गोवा है।

प्रश्न 7. बैंगलोर के लाल बाग की विशेषताएँ लिखो।

उत्तर- बैंगलोर का लाल बाग बड़ा ही प्रसिद्ध है। ण वर्ष भर यहाँ फूलों की प्रदर्शनी आयोजित होती रहती है। बगीचे में एक मछली घर भी है। जहाँ अनेक प्रकार की सुंदर-सुंदर मछलियाँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 8. बाँदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले प्राणियों के नाम लिखो।

उत्तर- बाँदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में पाये जाने वाले प्राणियों के नाम - चीतल, बारहसिंगा, तेंदुआ, सांभर, हाथी आदि।

प्रश्न 9. वृन्दावन उद्यान की विशेषताएँ लिखो।

उत्तर - वृन्दावन उद्यान की शोभा निराली है। सुन्दर, रंगीन फूलों और फौव्वारों से सजे इस बाग में संगीत की धुन पर नाचते रंगीन फौव्वारों को देखने बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।

प्रश्न 10. कर्नाटक के लोगों के भोजन और पहनावे के बारे में लिखो ?

उत्तर- कर्नाटक में पुरुष धोतरा (धोती) पहनते हैं। और महिलाएँ साड़ी पहनती हैं। महिलाएँ अपने जूड़े में फूलों का गजरा अवश्य लगाती हैं। यहाँ के लोग खाने में चावल और नारियल का प्रयोग अधिक करते हैं। यहाँ 'सांबर' तथा 'रसय' के चावल खाया जाता है।

प्रश्न 11. मैसूर के दशहरे का वर्णन करो।

उत्तर-मैसूर का दशहरा यहाँ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राजा की सवारी शानदार ढंग से हाथी पर निकलती है। देश-विदेश के लाखों आदमी इसे देखने यहाँ आते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर - विजयदशमी तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं।

प्रश्न 12. 'यक्षगान' क्या है ?

उत्तर- यक्षगान कर्नाटक का प्रसिद्ध लोकनाट्य है, जो पौराणिक कथाओं पर आधारित होता है और अभिनय के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

प्रश्न 13. कर्नाटक की तीन प्रमुख वस्तुएँ क्या हैं ?

उत्तर- हाथी-दाँत के खिलौने, चन्दन की लकड़ी पर की गयी दस्तकारी तथा जोग-प्रपात जो कि भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात है।


प्रश्न 14. सही जोड़ियाँ मिलाओ -


 (क) कृष्णराज सागर      1. खाद्य पदार्थ

 (ख) गोमतेश्वर बाहुबली      2.टीपूसुल्तान

(ग) श्रीरंगपट्टनम            3. श्रवण बेलगोला

(घ) यक्षगान                   4. कावेरी नदी

(ङ) महिषासुर                5. लोकनाट्य

(च) रसम                       6. बैंगलोर

(छ) लालबाग                  7. दैत्य ।


उत्तर- (क) - 4, (ख) - 3, (ग) - 2, (घ) - 5, (ङ) - 7, (च) - 1, (छ) - 6.

Post a Comment

1 Comments