पाठ 12. गुण्डाधूर
शब्दार्थ - निष्कपट = कपट रहित, शोषक = शोषण करनेवाला, कुटिल = टेढ़ा, जज्बा = भावना, विद्रोह = सामूहिक विरोध, बेसुध = बेहोश, तत्पर = तैयार, सूदखोर = ब्याज पर व्यवसाय करने वाला, शोषण = किसी के श्रम या व्यापार से, अनुचित लाभ उठाना, धैर्यवान = धीरज रखने वाला, सशस्त्र = हथियार सहित, पिठू = खुशामदी, समर्थक, दमन = कठोरता से दबाना
प्रश्न 1. आदिवासियों के विद्रोह का क्या नाम था ?
उत्तर- आदिवासियों के विद्रोह का नाम "भूमकाल"
प्रश्न 2. आदिवासियों का विद्रोह छतीसगढ़ में किस क्षेत्र में हुआ ?
उत्तर- आदिवासियों का विद्रोह बस्तर क्षेत्र में हुआ था। हैं।
प्रश्न 3. बैजनाथ पण्डा कौन था ? लोग उससे असन्तुष्ट क्यों थे ?
उत्तर-वैजनाथ पण्डा अंग्रेजों का दीवान था वह अंग्रेजों का पिट्टू था वह अपने बेतुके आदेशों से प्रजा जन की मुश्किलें बढ़ा देता था, उनका मनमाना शोषण करता था, उन पर अत्याचार करता था इसलिए लोग इससे असंतुष्ट थे।
प्रश्न 4. आदिवासियों के प्रेरणा स्रोत कौन-कौन थे ?
उत्तर- आदिवासियों के प्रेरणा स्रोत लाला कालेन्द्र सिंह, रानी सुवर्ण कुँवर, वाला प्रसाद, नरसिंह लाल तथा कि दुलार सिंह थे।
प्रश्न 5. भूमकाल आन्दोलन का क्या असर हुआ था था ?
उत्तर - भूमकाल आन्दोलन के अन्तर्गत वस्तर का पुसवाल बाजार लूटा गया इससे एक भूचाल सा आ गया। पुलिस थाने लूटे गये, शोषकों को मारा गया। इस ई विद्रोह की आग देखते ही देखते पूरे बस्तर में फैल गई।
प्रश्न 6. अगर सोनू माँझी ने विश्वासवात नहीं किया होता तो क्या होता ?
उत्तर- अगर सोनू माँझी ने विश्वासघात नहीं किया होता तो मेजर गेयर ने आत्मसमर्पण कर दिया होता।
प्रश्न 7. आदिवासियों ने यदि तीर धनुष की जगह बंदूकों का प्रयोग किया होता तो क्या होता ?
उत्तर - आदिवासियों ने यदि तीर धनुष की जगह बंदूकों का प्रयोग किया होता तो निश्चित ही उनकी जीत होती। प्रश्न 8. आदिवासी जंगल के आस-पास रहते हैं,।
प्रश्न 8 आदिवासी जंगल के आसपास रहते हैं, उन्हें जंगल से क्या-क्या चीजे मिलती है।
उत्तर-आदिवासियों को जंगल से लकड़ी, फल, दातौन, बीड़ी की पत्ती (तेन्दुपत्ता) आदि चीजें मिलती हैं।
प्रश्न 9. केवल नाम लिखिए-
(अ) बस्तर का दीवान बैजनाथ पण्डा
(ब) राजा की सौतेली माँ सुवर्ण कुँवर
(स) आम की टहनी और मिर्च का संदेश डारा मिरी
(द) विश्वासघाती आदिवासी सोनू माँझी।
1 Comments
Good gyan
ReplyDelete