Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

नवाचारी शिक्षिका रजनी साहू द्वारा छेरछेरा के पावन अवसर पर साबुन बैंक को दिया गया प्रोत्साहन राशि

 नवाचारी शिक्षिका रजनी साहू द्वारा साबुन बैंक को दिया गया प्रोत्साहन राशि 

शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली बा में साबुन बैंक बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए नवाचारी शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप एवं स्टाफ्  द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें बच्चों के पालकों एवं सामाजिक लोगों को स्वच्छता के लिए साबुन दान करने की अपील किया गया जिसमें साबुन  बैंक को समाज और बाहर के लोगो की ओर से अच्छा सहयोग मिल रहा है।  शिक्षक, शिक्षिकाये एवं जनता साबुन बैंक को अपने जन्म दिन या और खुशी के अवसर पर साबुन, हैंडवाश,सैनिटाइजर बच्चों के लिए गिफ्ट किया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज नवाचारी शिक्षिका रजनी साहू  प्राथमिक शाला असोंदा सक्ति के द्वारा इस नई पहल साबुन बैंक की सराहना करते हुए 500रुपए सहयोग राशि बच्चों की स्वच्छता के लिए छेरछेरा के पावन अवसर पर साबुन सेनेटाइजर हैंड वॉश हेतु दिया गया  ।नवाचारी शिक्षिका  श्रीमती रजनी साहू शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही समाज सेवा के माध्यम से भी विद्यार्थियों की मदद करती हैं इस नई पहल को प्रोत्साहित करने हेतु ये राशि दी गयी।



Post a Comment

0 Comments