Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण कक्षा 5 अध्याय 16 जंतुओं का भोजन

 

पर्यावरण कक्षा 5 अध्याय 16 जंतुओं का भोजन




मौखिक प्रश्न 

प्रश्न 1. मछली क्या खाती है ? 

उत्तर - मछली पानी में मिलने वाले छोटे कीड़े मकोड़े और छोटी मछलियों को खाती है । 

प्रश्न 2. हाथी की सूँड उसे भोजन करने में कैसे मदद करती है ? उत्तर - हाथी अपनी सूँड से सूँघकर जान जाता है कि भोजन करने योग्य है या नहीं तथा पत्तों पर बैठे चींटी , कीड़े - मकोड़े वह सूँड से फूँककर साफ कर देता है तथा भोजन को सूँड से पकड़कर मुँह में रखता है । इस प्रकार हाथी को सूँड से भोजन करने में मदद मिलती है ।

 लिखित प्रश्न 

प्रश्न 1. शाकाहारी व मांसाहारी जानवरों में क्या अन्तर है ? उत्तर - शाकाहारी जानवर फल , फूल , पत्ते , घास आदि खाते हैं , जबकि मांसाहारी जानवर मांस खाते हैं । अतः  इनके दाँत व नाखून तेज धारदार होते हैं जबकि शाकाहारी जानवरों के दाँत पैने व धारदार नहीं होते हैं । 

प्रश्न 2. पाँच शाकाहारी व पाँच मांसाहारी जन्तुओं ह्रीं हीं के नाम लिखो । 

उत्तर - शाकाहारी जन्तु - 1. हाथी , 2. गाय , 3. हिरण , 4. जिराफ , 5. जेब्रा , 6. घोड़ा । 

मांसाहारी जन्तु – 1. शेर , 2. चीता , 3. मगर , 4. कुत्ता , - 5. बिल्ली । 

प्रश्न 3. परजीवी जन्तु किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दो ।

उत्तर - परजीवी जन्तु वे होते हैं जो दूसरे जन्तुओं पर निर्भर रहते हैं , लेकिन उन्हें खाते नहीं हैं । उदाहरण जुँआ , पिस्सू आदि । 

खोजो आसपास 

प्रश्न 1. गाय को अक्सर जुगाली करते देखा होगा । गाय जुगाली क्यों करती है ?

उत्तर- गाय के पेट में एक ग्रन्थि होती है जहाँ वह भोजन एकत्र कर लेती है , फिर जब गाय बैठती है तब उस भोजन को वापस मुँह में लाकर चबाती है ( इसे जुगाली कहते हैं ) ताकि उसे आसानी से पचा सके ।

Post a Comment

0 Comments