Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय साहित्य मंथन द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएँ हुए सम्मानित*

 *अखिल भारतीय साहित्य मंथन द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएँ हुए सम्मानित*



अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली,भारत द्वारा स्त्री विमर्श के विविध आयाम पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह आगरा,उत्तरप्रदेश में भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.सुगम आनंद जी,अध्यक्षता डॉ सुषमा सिंह,बीज वक्ता डॉ प्रमोद कुमार रावत जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पूरन सिंह,श्रीमती श्रुति सिन्हा जी उपस्थित रहे।इस प्रतिभा अलंकरण समारोह में सम्पूर्ण भारतवर्ष से साहित्य,शिक्षा,भाषा व कला,संगीत,संस्कृति,खेल,समाज सेवा,पत्रकारिता एवं शोध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली भारत के छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार भारती के प्रतिनिधित्व में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं हुई सम्मानित जिनमें प्रमुख रुप से श्री भुवन लाल साहू, श्री मनोज कुमार शर्मा,श्री देवेंद्र कुमार साहू,श्री खिलेंद्र कुमार ठाकुर,श्री वेदप्रकाश दिवाकर,श्री अकलेश कुमार नवलाकर,श्रीमती नीरा साहू,श्रीमती सुनीता देवांगन,श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव,श्री बिसेलाल,श्री तिजू राम बघेल,श्री गौतम सिंह पटेल, डॉ जगन्नाथ बघेल,डॉ अनिल कुमार,श्रीवास्तव,डॉ चुन्नीलाल,डॉ आनंद यादव ने सम्मान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय साहित्य मंथन संस्थान की अध्यक्षा सुश्री ज्योति कुशवाहा एवं सचिव संजय कुमार जी ने छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उक्त सूचना प्रदेश अध्यक्ष-छत्तीसगढ़ श्री देवेश कुमार भारती द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments