*अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली ने छ.ग. के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का किया सम्मान*
अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली भारत द्वारा कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हिन्दी भवन, नई दिल्ली में दिनांक - २३ अक्टूबर २०२१ को हुआ।जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाओं का सम्मान किया गया , इसमें छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, केरल, राजस्थान, झारखण्ड, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली आदि से उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जिसमें सक्ती विकास खंड के शास. हाई स्कूल सकरेली बा. से सुरेश कुमार श्री वास ,शास. पूर्व माध्मिक वि. सकरेली बा. से वेद प्रकाश दिवाकर , शास. प्राथ . वि . सकरेली बा. से पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न एवम् शास. प्राथ. वि. स्टेशन भांठा से श्री मती नीरा साहू को सावित्री बाई फुले शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इनकी इस असाधारण उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य ,संकुल समन्वयक , सकरेली बा. के समस्त स्टाफ , देवेश कुमार "भारती" प्रदेशाध्यक्ष-छत्तीसगढ़, सुश्री ज्योति कुशवाहा जी -राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली,भारत ने बधाई प्रेषित की है और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
0 Comments