Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

पाठ गुंडाधूर/ हिंदी / कक्षा 5वी

 

पाठ गुंडाधूर

शब्दार्थ

निष्कपट= कपट रहित, शोषक= शोषण करने वाला, कुटिल= टेढ़ा, जज्बा= भावना, विद्रोह= सामूहिक विरोध, बेसुध =बेहोश, तत्पर =तैयार, सूदखोर= ब्याज पर, शोषण= किसी श्रम या व्यापार से,धैर्यवान= धीरज रखने वाला, सशस्त्र =हथियार सहित,

विश्वासघात =धोखा देना।

प्रश्न आदिवासियों के विद्रोह का क्या नाम था।

उत्तर आदिवासियों के विद्रोह का नाम भूमकाल था।

प्रश्न राजा रूद्र प्रताप देव के चाचा का नाम क्या था।

उत्तर राजा रूद्र प्रताप देव के चाचा का नाम लाला कालेंद्र सिंह था।

प्रश्न आदिवासियों का विद्रोह छत्तीसगढ़ में किस क्षेत्र में हुआ।

उत्तर आदिवासियों का विद्रोह बस्तर क्षेत्र में हुआ था।

प्रश्न बस्तर के आदिवासियों की विशेषता लिखिए।

उत्तर बस्तर के आदिवासी अत्यंत भोले भाले ,शांति, प्रिय ,सरल, निष्कपट, निश्चल, एवं धैर्यवान होते हैं।

प्रश्न बैजनाथ पंडा कौन था लोग उस से असंतुष्ट क्यों थे।

उत्तर बैजनाथ पांडे अंग्रेजों का दीवान था वह अंग्रेजों का पिट्ठू था वह अपने बेतुके आदेशों से प्रजा की मुश्किलें बढ़ा देता था उनका मनमाना शोषण करता था। उन पर अत्याचार करता था इसलिए लोग इससे असंतुष्ट थे।

प्रश्न आदिवासियों के प्रेरणा स्रोत कौन कौन थे।

उत्तर आदिवासियों के प्रेरणा स्रोत लाला कालेंद्र सिंह रानी सुवर्ण कुंवर, बाला प्रसाद ,नरसिंह लाल तथा दुलार सिंह थे।

प्रश्न भूमकाल आंदोलन का क्या असर हुआ ।

उतर बंगाल आंदोलन के अंतर्गत बस्तर का उसवाल बाजार लूटा गया इससे एक भूचाल सा आ गया। पुलिस थाने लूटे गए, शासकों को मारा गया इस विद्रोह की आग देखते ही देखते पूरे बस्तर में फैल गई।

प्रश्न बस्तर का स्वाभिमान किसे कहा गया।

उतर बस्तर का स्वाभिमान गुंडाधुर को कहा गया।

प्रश्न अलमार की लड़ाई में क्या हुआ।

उतर अलमार की लड़ाई में 500 क्रांतिकारी मारे गए।

प्रश्न अगर सोनू मांझी ने विश्वासघात नहीं किया होता तो क्या होता।

उत्तर अगर सोनू मांझी ने विश्वासघात नहीं किया होता तो मेजर गेयर  ने आत्मसमर्पण कर दिया होता।

प्रश्न आदिवासियों ने यदि तीर धनुष की जगह बंदूकों का प्रयोग किया होता तो क्या होता।

उतर आदिवासियों ने यदि तीर धनुष की जगह बंदूक का प्रयोग किया होता तो निश्चित ही उनकी जीत होती।

Post a Comment

0 Comments