पाठ 4 राष्ट्रीय प्रतीक
मौखिक
प्रश्न तुम्हारे स्कूल के अलावा और कहां-कहां ध्वजारोहण किया जाता है।
उत्तर हमारे स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी ग्राम पंचायत कालेज शासकीय भवनों में ध्वजारोहण किया जाता है।
प्रश्न हमारा राष्ट्र चिन्ह कहां से लिया गया है।
उत्तर हमारा राष्ट्र चिन्ह सारनाथ में सम्राट अशोक द्वारा निर्मित स्तंभ के शीर्ष भाग से लिया गया है।
प्रश्न राष्ट्र सिन्हा के नीचे क्या लिखा गया है।
उत्तर राष्ट्रीय चिह्न के नीचे" सत्यमेव जयते" लिखा गया है।
लिखित
प्रश्न राष्ट्रध्वज की विशेषता का वर्णन करो।
उत्तर राष्ट्रध्वज के रंग नीचे लिखे अनुसार अलग-अलग भावनाओं को व्यक्त करते हैं
रंग भावना
केसरिया साहस और त्याग
सफेद सत्य और शांति
हरा विश्वास और समृद्धि
राष्ट्रध्वज के बीचो बीच बना चक्र गति उन्नति और परिवर्तन का प्रतीक है।
प्रश्न बाघों को बचाना क्यों जरूरी है।
उत्तर बात हमारा राष्ट्रीय पशु है ।यह ताकत और इस पूर्ति का प्रतीक है। पुराने समय में हमारे देश में बाघ बहुत पाए जाते थे किंतु कई कारणों से उनकी संख्या बहुत ही कम हो रही है अतः उन्हें संरक्षित करने की बहुत ही आवश्यकता है।
प्रश्न हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम लिखो।
उतर हमारे राष्ट्रीय प्रतीक निम्न है राष्ट्रध्वज राष्ट्रगान राष्ट्र गीत राष्ट्र चिन्ह राष्ट्रीय पुष्प आदि।
प्रश्न हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम गीत का क्या महत्व है।
उत्तर वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत है इस गीत की पंक्तियां बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित " आनंदमठ" नामक पुस्तक से ली गई है आजादी की लड़ाई के समय इस गीत ने सभी भारतीयों में देशभक्ति एवं स्वतंत्रता की भावना को जगाया था।
प्रश्न छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष और राष्ट्रीय पुष्पा का नाम लिखो।
उत्तर छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष साल का राष्ट्रीय पुष्प गेंदा है ।
0 Comments