Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

ताला गांव / पाठ 21/ पर्यावरण

 ताला गांव

मौखिक प्रश्न

प्रश्न ताला गांव में कौन से दो प्रसिद्ध मंदिरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

उत्तर ताला गांव में देवरानी जेठानी के मंदिर के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

प्रश्न देवरानी मंदिर किस देवता का मंदिर है।

उत्तर देवरानी मंदिर शिव देवता का मंदिर है।

प्रश्न ताला गांव के मंदिरों में किस प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया है।

उतर ताला गांव के मंदिरों में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया है।


लिखित प्रश्न


प्रश्न ताला गांव के मंदिरों का निर्माण कब और किस वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था।

उत्तर ताला गांव के मंदिरों का निर्माण चौथी पांचवी शताब्दी में गुप्त वंश के शासकों ने करवाया था।

प्रश्न ताला गांव में खुदाई से प्राप्त शिव की मूर्ति की क्या विशेषता है।

उत्तर ताला गांव में प्राप्त शिव मूर्ति के 10 मुख है। प्रत्येक मुख की बनावट अलग-अलग है इन मुखों पर नाग, मोर, गिरगिट ,मछली, केकड़ा, सूर्य आदि जंतुओं की आकृतियां उकेरी गई है यह मूर्ति 9 फीट लंबी 4 फीट चौड़ी 2.5  फीट मोटी है और इसका वजन 5000 किलोग्राम है या मूर्ति एक ही पत्थर को तराश कर बनाई गई है।


प्रश्न ताला गांव के मंदिरों के निर्माण में उपयोग किया गया लाल बलुआ पत्थर कहां से प्राप्त हुआ था।


उत्तर ताला गांव के मंदिरों के निर्माण में उपयोग किया गया लाल बलुआ पत्थर मनिहारी नदी के तट से प्राप्त हुआ था।

Post a Comment

0 Comments