कलेक्टर बस्तर के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक उमाशंकर साहू
भानपुरी - विकास खंड बस्तर अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ओंडारकोट में कार्यरत शिक्षक उमाशंकर साहू बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के हाथों सम्मानित हुए। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग बस्तर एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा में सहयोग नवाचार की शक्ति को दर्शाते हुए बस्तर में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह पहल कलेक्टर श्री आकाश चिकारा के नेतृत्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिले के 20 समर्पित शिक्षकों को ‘बोलेगा बचपन’ कार्यक्रम के अंतर्गत उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन एवं सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे के हाथों प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में अभिनव शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.आर. बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ पुरस्कार ओपन लिंक्स फाउंडेशन के “आचार्य विनोबा भावे सहायक शिक्षक कार्यक्रम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु नवाचार करने वाले शिक्षकों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बोलेगा बचपन’, कविता वाचन, कहानी वाचन एवं स्पोकन इंग्लिश मॉर्निंग असेंबली जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भाषा एवं अभिव्यक्ति कौशल को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। उनके समर्पण एवं नवाचार से ही बच्चों का भविष्य सशक्त बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग एवं सामाजिक संगठनों के बीच यह सहयोग शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान कर रहा है।
सम्मानित शिक्षकों में हेमलता कश्यप, उपासना देवांगन,लक्ष्मी बंछोर,छन्नू राम मंडावी, मीरा नाग, डॉ रीता शुक्ला, कल्पना शुक्ला,होमवती छनाप,,बेनूधर जोशी,दुर्गेश्वरी पटेल,पुष्कर नागेश , यस्मिन बानो, प्रीति पाल ,गौरव साहू ,निर्मला नाग ,लता साव,मोनिका जैन, मीनाक्षी गावडे ,रजनी गुप्ता ,हर्षा ठाकुर सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे, जिन्होंने अपने नवाचार एवं समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
इस अवसर पर ओपन लिंक्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं जिले के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए तथा शिक्षा सुधार के निरंतर प्रयासों के संकल्प के साथ किया गया।


0 Comments