विज्ञान का सामान्य ज्ञान
प्रश्न 1. मस्तिष्क की जाँच करने की मशीन का क्या नाम है?
उत्तरः मस्तिष्क की जाँच करने की मशीन का नाम स्कैनर है।
प्रश्न 2. जल की स्थायी कठोरता किसके कारण होती है?
उत्तरःजल की स्थायी कठोरता कैल्सियम या मैग्नीशियम के सल्फेट और क्लोराइड के कारण होती है।
प्रश्न 3. दहन में सहायता करने वाली गैस कौन-सी होती है?
उत्तरः दहन में सहायता करने वाली गैस ऑक्सीजन होती है।
प्रश्न 4. मलेरिया की दवा किस पौधे से प्राप्त होती है?
उत्तरः मलेरिया की दवा सिनकोना नामक पौधे से प्राप्त होती है।
प्रश्न 5. दाँतों की मजबूती के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तरःदाँतों की मजबूती के लिए कैल्सियम तथा फॉस्फोरस आवश्यक है।
प्रश्न 6. वसा में घुलनशील दो विटामिन के नाम बताइए।
उत्तरःवसा में घुलनशील दो विटामिन A तथा B हैं।
प्रश्न 7. रीसेट बटने का प्रयोग किसके लिए होता है?
उत्तरःरीसेट बटन का प्रयोग कम्प्यूटर को दोबारा प्रारम्भ करने के लिए होता है।
प्रश्न 8. कुछ पदार्थों के नाम बताइए जिनसे प्रोटीन प्राप्त करते हैं।
उत्तरःप्रोटीन प्राप्त होने वाले पदार्थ दालें, मांस, मछली, अंडा, दूध व सोयाबीन हैं।
प्रश्न 9. प्रदूषित जल से उत्पन्न होने वाले तीन रोगों के नाम बताइए।
उत्तरःप्रदूषित जल से होने वाले रोग पीलिया, अतिसार तथा टायफाइड हैं।
प्रश्न 10. जल को कीटाणु मुक्त करने हेतु प्रयुक्त होने वाले दो रसायनों के नाम लिखिए।
उत्तरःब्लीचिंग पाउडर तथा क्लोरीन टैबलेट ।
प्रश्न 11. देश की जनसंख्या वृद्धि के दो कारणों पर अपना मत स्पष्ट कीजिए।
उत्तरः जनसंख्या वृद्धि के दो मुख्य कारण हैं 1. गरीबी 2. अशिक्षा
प्रश्न 12. वायु के पाँच अवयवों के नाम बताइए।
उत्तरः ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जल वाष्प तथा अक्रिय गैसें वायु के
प्रश्न 13. रेशम के कीड़े कहाँ पाले जाते हैं?
उत्तरःरेशम के कीड़े शहतूत पर पाले जाते हैं।
प्रश्न 14. जल न में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात कितना है?
उत्तरःजल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 है।
प्रश्न 15. जल की कठोरता के क्या कारण हैं?
उत्तरःजल की कठोरता कैल्सियम एवं मैगनीशियम के घुलित लवण जैसे-कैल्सियम बाईकार्बोनेट, मैगनीशियम बाईकार्बोनेट, कैल्सियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्सियम सल्फेट, मैगनीशियम सल्फेट आदि के करण होती है।
प्रश्न 16. तड़ित मिट्टी की उर्वरा शक्ति में किस प्रकार वृद्धि करता है?
उत्तरःतड़ित से उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा एवं प्रकाश के कारण वायुमण्डल में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्सीजन से क्रिया करके नाइट्रोजन के ऑक्साइड बनाती है। यह नाइट्रोजन ऑक्साइड वर्षा के जल में मिलकर पृथ्वी पर आता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करता है।
0 Comments