Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

दूसरों पर दया

              दूसरों पर दया


            विश्व के महान लोगों के पास धन-दौलत नहीं होता है,न वे इसकी कामना करते हैं। उनके मन में महासागर के जल राशि के समान अपार मात्रा में दया भाव होती है। दुखी जनों का दुख दूर करने की अभिलाषा को दया कहते हैं। दया के बगैर इस संसार का संचालन संभव नहीं है। बालक का जन्म होते ही माता सर्वप्रथम उस पर दया करती है।जिसके मन में दया नहीं वह व्यक्ति कभी भी देश का अच्छा नागरिक नहीं बन सकता है।

        हम अपने आस-पास देखते हैं कि बलशाली लोग अपने बल के घमंड में असहाय व्यक्ति,बेज़ुबान पशु,पक्षी को परेशान करते रहते हैं।किसी को परेशान करने से पहले एक बार भी नहीं सोचतें हैं।एक बार हम थोड़ा सा सोचें कि ये हमारे साथ होगा तो हमें कैसा लगेगा ?

           जिनके हृदय में दया है,वे इस संसार के महान व्यक्ति बनने कि राह पर हैं।इसलिए अपने मन में दया भाव रखें और दयालुता का व्यवहार करें।



प्रश्न १ दया किसे कहते हैं? 


प्रश्न २ महान लोगों में दया भाव किस तरह होता है ? 


प्रश्न ३ क्या आप अपने आस-पास किसी को दया करते देखते हैं ?


प्रश्न ४ हमें लोगों से कैसा व्यवहार करना चाहिए ?


प्रश्न ५ क्या आपने कभी किसी पर दया किया है ?


©️®️देवेश कुमार 'भारती'

Post a Comment

0 Comments