Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बस्तर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसा शिकंजा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन जांच अभियान जारी

 बस्तर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कसा शिकंजा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन जांच अभियान जारी



बस्तर, 21 जुलाई 2025 — सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के निर्देशन में बस्तर थाना प्रभारी सुरेश कुमार जांगड़े एवं उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य फोकस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है, जो आए दिन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र मशीनों के माध्यम से मौके पर ही शराब सेवन की जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, अन्य राज्यों से आने वाले संदिग्ध वाहनों तथा अनियमितताओं से युक्त गाड़ियों की भी गहनता से जांच की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और जनहानि को कम करना है।

बस्तर पुलिस थाना  प्रभारी  सुरेश  कुमार जांगड़े  ने  जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, विशेषकर नशे की हालत में वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments