Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक

 भारत के राष्ट्रीय प्रतीक



 तिरंगा -भारत का राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा है। यह तीन रंगों का होता है - केसरिया , सफेद , और हरा । केसरिया रंग देश की ताकत और साहस को,सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य,हरा रंग देश के शुभ, विकास और हरियाली को दर्शाता है।।ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। जो अशोक चक्र के रूप में जाना जाता है और भारतीय झंडे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह चक्र अशोका के साम्राज्य की प्रतीक है और संघर्ष के बाद शांति और साम्राज्य का प्रतीक है। इसमें 24 तीलियां हैं। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।

भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन" है। यह गान रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था और 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के भारतीय राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया। इसका गायन आमतौर पर विशेष अवसरों और स्कूल और कॉलेजों के समारोहों में किया जाता है।

राष्ट्रगीत" भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसे "वंदे मातरम्" कहा जाता है। इसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था ।

भारत का राजचिह्न - सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। मूल स्तंभ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक-दूसरे की ओर पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे घंटे के आकार के पदम के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं, इसके बीच-बीच में चक्र बने हुए हैं। एक ही पत्थर को काट कर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर 'धर्मचक्र' रखा हुआ है।

भारत का राष्ट्रीय पक्षी है "भारतीय मोर" जिसे आमतौर पर "पीकॉक" के रूप में जाना जाता है

राष्ट्रीय पशु -भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

Post a Comment

0 Comments