Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

 डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम




1 पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम


2 अन्य नाम मिसाइल मैन


3.जन्म 15 अक्तूबर, 1931


4. जन्म भूमि रामेश्वरम, तमिलनाडु


5.मृत्यु 27 जुलाई, 2015 (आयु 93 वर्ष)


6.मृत्यु स्थान शिलांग, मेघालय


7. अभिभावक जैनुलाब्दीन


8.पति/पत्नी अविवाहित


9.नागरिकता भारतीय


10. प्रसिद्धि भारतीय मिसाइल कार्यक्रम के जनक


11.पद भारत के 11वें राष्ट्रपति


12. कार्य काल 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007


13.शिक्षा स्नातक


14. विद्यालय मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी


15. भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी, तमिल


16. पुरस्कार-उपाधि भारत रत्न (1997), पद्म विभूषण (1990), पद्म भूषण (1981), इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार एवं देशी-विदेशी कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि 17*. पुस्तकें 'विंग्स ऑफ़ फ़ायर' (जीवनी), 'इण्डिया 2020- ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम', भारत की आवाज़, टर्निंग प्वॉइंट्स, हम होंगे कामयाब


18. कार्य क्षेत्र 1962 में वे 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' में आये। डॉक्टर अब्दुल कलाम को प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस. एल. वी. तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का श्रेय हासिल है। जुलाई 1980 में इन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित किया था। इस प्रकार भारत भी 'अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब' का सदस्य बन गया। 'इसरो लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम' को परवान चढ़ाने का श्रेय भी इन्हें प्रदान किया जाता है। डॉक्टर कलाम ने स्वदेशी लक्ष्य भेदी (गाइडेड मिसाइल्स) को डिज़ाइन किया। इन्होंने अग्नि एवं पृथ्वी जैसी मिसाइल्स को स्वदेशी तकनीक से बनाया था। डॉक्टर कलाम जुलाई 1992 से दिसम्बर 1999 तक रक्षा मंत्री के 'विज्ञान सलाहकार' तथा 'सुरक्षा शोध और विकास विभाग' के सचिव थे। उन्होंने स्ट्रेटेजिक मिसाइल्स सिस्टम का उपयोग आग्नेयास्त्रों के रूप में किया।


19. अन्य जानकारी डॉक्टर कलाम ने भारत के विकास स्तर को 2020 तक विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक करने के लिए एक विशिष्ट सोच प्रदान की। यह भारत सरकार के 'मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार' भी रहे। उन्होंने सिखाया जीवन में चाहें जैसे भी परिस्थिति क्यों न हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments