Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 "उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न




कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जांजगीर के अध्यक्षता में "उल्लास" नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला पंचायत जांजगीर के सभा कक्षा में दिनांक 14.03.2024 को शाम 04 बजे से आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में श्रीमती विजया सिंह राठौर जिला परियोजना अधिकारी द्वारा 17 मार्च 2024 दिन रविवार को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा (Foundational Literacy and Numaracy Assessment Test- FLNAT) के बारे में जानकारी दिया गया। सभी विकासखण्डों के चयनित ग्राम पंचायतों में परीक्षा हेतु केन्द्राध्यक्ष / पर्यवेक्ष, सह-मूल्यांकनकर्ता नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केन्द्रों में बिजली, पानी, साफ-सफाई परीक्षार्थियों के लिए बैठन की व्यवस्था आदि के लिए निर्देश दिया गया। श्री गोकुल राम रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर महोदय द्वारा सभी ब्लॉक से आये अधिकारियों को 17 मार्च 2024 को राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाभियान हेतु तैयारी के संबंध में संक्षिप्त जानकारी ली गयी। डी.पी.ओ. द्वारा बताया की परीक्षा हेतु 04 ब्लॉक में आयोजित किया जायेगा जिसमें अकलतरा से 600, जैजैपुर से 600, नवागढ़ से 2200 एवं सक्ती ब्लॉक से 1000 कुल 4400 असाक्षरो को शामिल करने हेतु निर्देश दिया गया। इस बैठक में बी.पी. साहू प्राचार्य डाइट जांजगीर, राज कुमार तिवारी समग्र शिक्षा जांजगीर, एम.डी. दिवान बम्हनीडीह, एम.एल. प्रधान मालखरौदा, एस.आर. खाण्डे बलौदा, विजय कुमार लहरे नवागढ़, एम.एल कौशिक पामगढ़ बी.ई.ओ., तरूण कुमार साहू, श्रीमती रत्नमाला सिंह, आर.के. सोनी, मनिष शर्मा बी.पी.ओ/ए.बी.ओ., डी. के. पाण्डेय, राम कुमार साहू एच.एम., ए.एम. पाण्डेय, व्याख्याता राकेश कुमार साहू, अनिल सिंह, जिला से सुनिल कुमार पटेल लेखापाल अविनाश कुमार पटेल डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कु. प्रतिभा रत्नाकर, सनत मिरी सहा. ग्रेड-03 उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments