आरबीआई संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न :- शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कहां स्थापित किया गया था?
उत्तर :- कोलकाता में
प्रश्न :- आरबीआई के किस गवर्नर का कार्यकाल गवर्नर के रूप में सबसे कम रहा है?
उत्तर :- अमिताभ घोष (16 वें गवर्नर) जी का
प्रश्न :- आरबीआई के गवर्नर की नियुक्ति, प्रधानमंत्री किनके सलाह पर करते हैं?
उत्तर :- वित्त मंत्री की सलाह पर
प्रश्न :- आरबीआई के गवर्नर की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री
प्रश्न :- आरबीआई का लेखा वर्ष कब से कब तक होता है?
उत्तर :- 1 जुलाई से 30 जून तक
प्रश्न :- आरबीआई के वह कौन से गवर्नर हैं जो भारत के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं?
उत्तर :- मनमोहन सिंह
प्रश्न :- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार हुई थी?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत
प्रश्न :- भारत का केंद्रीय बैंक कौन सा है?
उत्तर :- आरबीआई
प्रश्न :- बैंकिंग लोकपाल योजना की शुरुआत किसने की है?
उत्तर :- आरबीआई ने
प्रश्न :- आरबीआई के केंद्रीय कार्यालय में कौन बैठता है?
उत्तर :- आरबीआई गवर्नर
प्रश्न :- ₹1 के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं?
उत्तर :- वित्त सचिव के
प्रश्न - भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर :- 3 वर्षों का
प्रश्न :- आरबीआई का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया था?
उत्तर :- 1 जनवरी 1949 को
प्रश्न :- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर :- 1 अप्रैल 1935 को
0 Comments