Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

*विश्व हाथ धुलाई दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप ने लोगो को स्वस्थ रहने के लिए दिए संदेश *

 *विश्व हाथ धुलाई दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप ने लोगो को स्वस्थ रहने के लिए दिए संदेश *



संक्रमण नियंत्रण हमारे हाथों में हैं।हाथों को साफ रखना सबसे आसान और सबसे महत्वपूर्ण कदम है जो हम बीमार होने और दूसरों को रोगाणु फैलाने से बचने के लिए उठा सकते हैं।विभिन्न प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया, सूक्ष्मजीव, ग्रीस,गंदगी  या अन्य हानिकारक और अवांछित पदार्थ हमारे हाथों में चिपक जाते हैं। अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करने से ये अवांछित मेहमान बाहर निकल सकते हैं।

विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।इस दिन लोगों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है।कुछ विशेष कार्य करने के पहले या बाद में हाथ धोना अति आवश्यक माना जाता है।ताकि गंदे हाथ के संक्रमण से बीमारी न फैल सके।भारतीयों के लिए हाथ धोना विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है,क्योंकि यहां हाथ से ही खाना खाने की संस्कृति है।इसके अलावा मल त्याग करने के बाद हाथ से ही मलद्वार की सफाई किया जाता है।जिसे हाथों की सही ढंग से सफाई बहुत आवश्यक हो जाता है।हाथों के सफाई के लिए साबुन हैंड सैनिटाइजर या हैंड वॉश का उपयोग करना चाहिए।ज्यादातर बीमारी गंदे हाथों के कारण फैलते हैं।हमें बीमारी से बचने व रोगों की रोकथाम के लिए रोजाना अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। उदाहरण के लिए दस्त और हैजा जो कि फेकल -ओरल मार्ग से होते हैं।लोग सांस की बीमारी से भी संक्रमित हो सकते हैं।जैसे इनफ्लुएंजा सामान्य सर्दी या कोरोना वायरस भी हाथ ना धोने से फैलता है।


*निम्न कार्य करने के पहले या बाद में हाथ को अच्छी तरह से साफ करना आवश्यक है।*

  • कचरा छूने के बाद,
  • किसी जानवर,पशुचारा या जानवरों के कचरा साफ करने के बाद,
  • नाक बहने,खांसने या छीकने के बाद,
  • बीमार व्यक्तियों के देखभाल करने से पहले या बाद में
  • भोजन तैयार करने के पहले या बाद में
  • खाने से पहले,
  • पैसा गिनने के बाद या संभालने के बाद
  • धूम्रपान के बाद
  • बच्चे के डायपर बदलने के बाद
  • शौचालय का उपयोग करने के बाद 
  • सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के बाद।
हाथों को कितना समय तक धोना चाहिए-
हाथ 50 सेकंड से 1 मिनट तक धोना चाहिए ताकि हाथ अच्छी तरह से धूल जाए। अच्छी हाथ स्वच्छता काफी हद तक हानिकारक बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं के फैलाव को कम कर सकता है।


*हाथ धोने का अच्छा तरीका-*

  • बहते हुए साफ और गुनगुने पानी से हाथों को गिला करें।
  • थोड़ा साबुन लगाएं,
  • पानी से अपने हथेलियां को रगड़े।
  • थोड़ा साबुन लगाएं,अपने हाथों के उंगलियों अंगूठे को अच्छी तरह से रगड़े।
  • अपने हाथ हथेलियो को नाखून से खरोचे
  • हाथ के पीछे हिस्सा को रगड़े।
  • बहते पानी से हाथ धोएंऔर सूखे टॉवेल से हाथ को पोंछे।

Post a Comment

0 Comments