Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

बैगा

           

                           बैगा .



बैगा छत्तीसगढ़ की एक विशेष पिछड़ी जनजाति है। छत्तीसगढ़ में उनकी जनसंख्या जनगणना 2011 में 89744 दशाई गई है। राज्य में बैगा जनजाति के लोग मुख्यतः कवर्धा और बिलासपुर जिले में पाये जाते हैं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, शहडोल जिले में इनकी मुख्य जनसंख्या निवासरत है।

बैगा जनजाति के उत्पत्ति के संबंध में ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। रसेल, ग्रियर्सन आदि में इन्हें भूमिया, भूईया का एक अलग हुआ समूह माना जाता है। किवदंतियों के अनुसार ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना की तब दो व्यक्ति उत्पन्न किये। एक को ब्रह्मा जी ने ‘‘नागर‘‘ (हल) प्रदान किया। वह ‘‘नागर‘‘ लेकर खेती करने लगा तथा गोंड कहलाया। दूसरे को ब्रह्माजी ने ‘‘टंगिया‘‘ (कुल्हाड़ी) दिया। वह कुल्हाड़ी लेकर जंगल काटने चला गया, चूंकि उस समय वस्त्र नहीं था, अतः यह नंगा बैगा कहलाया। बैगा जनजाति के लोग इन्हीं को अपना पूर्वज मानते हैं।


महत्वपूर्ण तथ्य 

  • बैगा  द्रविड़ वर्ग की जनजाति है।
  •  बैगा का शाब्दिक अर्थ है पुरोहित इन्हें पंडा भी कहा जाता है बैगा गोंड के   परंपरागत पुरोहित है यह नागा बाबा को अपना पूर्वज मानते हैं।
  •  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बैगा  को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्रदान किया गया है ।
  • बैगा  कवर्धा बिलासपुर मुंगेली जिला में निवास करते हैं ।
  • स्त्रियों में आभूषण एवं गोदना का अत्यधिक प्रचलन है बैगा  सर्वाधिक गोदना प्रिय जनजाति है ।
  • मदिरा एवं पेज इनके सामाजिक जीवन में भी विशिष्ट स्थान है।
  •  बैगा लोगों की धारणा है कि खेतों पर हल जोतने से धरती माता को कष्ट होगा अतः स्थांतरित कृषि करते हैं। जिसे बेवार   कहा जाता है।
  •  यह शिकार प्रिय है एवं विशेष प्रकार के फंदे से शिकार करते हैं ।
  • इन्हें वन औषधियों का अच्छा ज्ञान होता है वे वोझा का कार्य करते हैं ।
  • बैगा के  प्रमुख देवता बूढ़ा देव है इनकी  मान्यता है कि यह साल वृक्ष  पर निवास करते हैं अतः साल वृक्ष  की भी पूजा बैगा  भूमि की रक्षा के लिए ठाकुर देव एवं बीमारियों से रक्षा के लिए दूल्हा देव की पूजा करते हैं ।
  • बैगा जनजाति नृत्य  में कुशल होती है कर्मा इनका प्रमुख नृत्य है इनके अतिरिक्त बिल्मा सैला पारधौनी  फाग नृत्य  भी प्रचलित है। 
  • वेरियर एल्विन ने बैगा जनजाति को अत्यंत हसमुख व विशिष्ट समूह के रूप में वर्णित किया है।

Post a Comment

0 Comments