*साहू समाज के देवेश कुमार "भारती" दिल्ली में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न से सम्मानित*
अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली भारत द्वारा कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हिन्दी भवन, नई दिल्ली में हुआ।जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से प्रतिभागी शामिल हुए हैं।जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, केरल, राजस्थान, झारखण्ड, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली आदि से भी विद्वजनों की सहभागिता रही।श्री देवेश कुमार "भारती" अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली से डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन शिक्षा रत्न से सम्मानित हुए।श्री देवेश कुमार भारती जी शिक्षा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न नवाचार किये हैं।जैसे टी.एल.एम निर्माण कर बच्चों को रोचक तरीके पढ़ाई करवाना।खेल खेल में पढ़ाई,नवोदय परीक्षा की तैयारी और वर्तमान कोरोना महामारी के समय में भी पढई तुंहर दुआर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा है।आपकी शैक्षिक नवाचार और सामाजिक सहभागिता की गतिविधियाँ बहुत ही प्रशंसनीय हैं।इस कार्य के कारण जूरी सदस्यों द्वारा चयनित किया गया है।इन्होंने अपने विद्यालयों में नवाचारी शिक्षण को ध्यान में रखकर बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
देवेश कुमार "भारती" की इस असाधारण उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,बी आर सी,सी ए सी सहित सभी शिक्षक साथियों ने बधाई व शुभकामनाएँ भेजें है।
0 Comments