गुजरात के गौरव-
शक्ति के इस नवाचारी शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली बा को गुजरात की एडूटर ऐप में दिया एडु वारियर के रूप में स्थान:-
देश के कई राज्यों के लोग लेंगे प्रेरणा
कोरोना काल में अपने विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जाने वाले नवाचारी शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली बा को आज गुजरात के एडूटर एप में एडु वारियर के रूप में स्थान प्राप्त हुआ।
शिक्षक ने जहां स्कूल कॉलेज पूरी तरह से बंद था तो उन्होंने अपने साथ-साथ विभिन्न न शिक्षा सारथी के सहायता से विभिन्न जगहों पर आफ लाइन क्लास हमर पारा टोली योजना चलाकर शिक्षा दिया जा रहा था तथा उन्होंने इसके साथ साथ कई और अन्य नवाचारी कार्य किए जोकि अप्रैल माह 2020 से 7 अप्रैल 2021 तक निरंतर इसके द्वारा विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा था । इनके कार्यों को सम्मान देने के लिए गुजरात के एडूटर एप में इनके कार्यों को सराहा।
क्या है एडूटर एप्प
शिक्षा को समावेशी बनाकर फिर से परिभाषित करने के लिए एडूटर एप है और सर्वभोमिक रूप से सुलभ है एडिटर एप शिक्षा के लिए फ्री टू यूज ओपन प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर के शिक्षकों और छात्रों को जोड़कर रखता है और निर्बाध रूप से शिक्षण और सीखने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करता है इस ऐप में कोई भी शिक्षक सामग्री बनाकर अपलोड कर सकता है।
आइए जानते हैं शिक्षक द्वारा कोराना काल में क्या-क्या नवाचार किया गया
- Cg school.in के लिए यूट्यूब सामग्री का निर्माण
- हमर पारा टोली योजना
- ऑनलाइन कक्षा 250 कक्षा
- खेल खेल में विज्ञान प्रति शनिवार
- ऑनलाइन वृद्धजन गांधी जयंती
- सफाई जागरूकता अभियान
- पालक सम्मेलन
- बालिका शिक्षा
- शिक्षा सारथी सम्मान
- अरगुमेंट रियलिटी से बच्चों को शिक्षा
- 89 सहायक सामग्री का निर्माण
- शून्य निवेश पर ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
- शून्य निवेश पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
- राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
- गूगल फॉर्म से बच्चों का आकलन
- कोरोना जागरूकता अभियान
- ऑनलाइन खिलौना प्रदर्शनी कार्यक्रम
- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर विशेष कक्षा
- हमर मिस कॉल गुरु जी
- ऑनलाइन पाठ्य येत्तर कार्यक्रम
- रचनात्मक कार्यों से बच्चों को शिक्षा आदि कार्य
एडूटर एप में जो छपा है
शिक्षक होने के नाते व्यक्ति का जीवन बनाने में बड़ा योगदान होता है अपने ज्ञान से छात्रों को उनके जीवन को एक नई दिशा देता हूं जो अंततःउन्हें ना केवल अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी अधिक से अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के मार्ग पर ले जाता है।
इस उपलब्धि के लिए शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने अपने शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ शिक्षा सारथी एवं जांजगीर के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को धन्यवाद प्रेषित किया है। तथा इस उपलब्धि के लिए मीडिया प्रभारी जिला एडमिन जिला नोडल अधिकारी ब्लॉक नोडल अधिकारी के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीता मुखर्जी ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।






2 Comments
Congratulations
ReplyDeleteCongress
ReplyDelete