नव वर्ष के उपलक्ष्य में अभिनव शिक्षण समूह जांजगीर चांपा ने किया शानदार राज्य स्तरीय ऑनलाईन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
Innovative learning group Janjgir Champa organized a spectacular state level online quiz competition to celebrate the new year
इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रश्न तैयार किए गए हैं जिनका उत्तर भी छत्तीसगढ़ी या हिंदी में देना था।प्रश्नों का प्रारूप ऎसा बनाया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के लोक कला , सभ्यता ,संस्कृति, वेशभूषा , रहन - सहन ,खान - पान से जुड़े हुए 20 सवाल कुल 100 नंबर के थे ।जिसमें 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को उनके ईमेल आईडी पर ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
सर्टिफिकेट जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती - श्रीमती मीता मुखर्जी , सहा. वि. खं. शि. अ. एवं ब्लाक नोडल अधिकारी सक्ती
- श्रीमती नीलिमा बड़गे और वि. खं. शि. अधिकारी डभरा - श्री वी. एस. बंजारे जी के डिजिटल हस्ताक्षर से प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन 1 जनवरी 2021 से 3 जनवरी 2021 तक किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से 1639 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और ऑनलाईन सर्टिफिकेट प्राप्त किया।
*प्रतियोगिता के आयोजक*
1) *श्री सहनू प्रसाद निषाद*
(शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय साराडीह)
2) *श्री पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप* (स. शि.- शा. प्राथ. वि.- सकरेली (बा.)
3) *श्री विजय कुमार दिवाकर*
( शि.- शा.पूर्व माध्य. वि.- टेमर)
4) *श्री वेद प्रकाश दिवाकर*
(शि.- शास.पूर्व माध्य. वि. सकरेली बा.)
5) *श्रीमती ज्योति सक्सेना व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हीर्री
6) *श्री दीपक यादव व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मारवा
7) *श्रीमती प्रतिमा साहू व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरा
अभिनव शिक्षण समूह जांजगीर - चांपा।

0 Comments