हमर पारा टोली योजनाअंतर्गत शिक्षा सारथी का किया गया सम्मान
Education charioteer honored under Hamar Para Toli Scheme
इस आपदा कोरोना काल में जहां बच्चों का स्कूल ,कॉलेज, आंगनबाड़ी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद है जिसके कारण बच्चों का शिक्षा से अलगाव सा हो गया है ,ऐसे में बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षक श्री पुष्पेंद्र कुमार कश्यप द्वारा जुलाई के अंतिम सप्ताह से ऑफलाइन क्लास "हमर पारा टोली" योजना चलाकर सकरेली बा.के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें शिक्षा सारथी
कुमारी कमलेश्वरी ,कुमारी पूनम, कुमारी नंदनी के सहयोग से लगातार पढ़ाई के साथ - साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे है। इसी तारतम्य में आज दिसंबर 2020 के अंतिम तारीख को शिक्षा सारथियों का सम्मान समारोह रखा गया ,जिसमें सहा. वि. शि .अधिकारी एवम ब्लॉक नोडल अधिकारीश्रीमती नीलिमा बड़गे ,संकुल प्रभारी श्री वेदप्रकाश दिवाकर, शैक्षणिक समन्वयक श्री सत्येंद्र प्रकाश चौहान एवं ग्राम के अन्य प्रबुद्ध नागरिक गण एवम वरिष्ठ नागरिक संघ के सम्माननीय सदस्य श्री नरेंद्र राठौर के उपस्थिति में यह सम्मान समारोह रखा गया।जिसमें
बच्चो के द्वारा अपने हाथ से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड पुष्प गुच्छ ब्लॉक नोडल अधिकारी श्रीमती नीलिमा बड़गे जी को भेंट किया गया एवं पेन डायरी देकर शिक्षकों द्वारा उसका सम्मान किया गया। फिर शिक्षा सारथियों को पेन, डायरी ,गमछा एवम प्रशस्ति पत्र श्रीमती नीलिमा बड़गे,श्री सत्येंद्र प्रकाश चौहान एवम श्री नरेंद्र राठौर जी के द्वारा प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के अगले कड़ी में नए साल के स्वागत में बच्चे के साथ मिलकर केक काटा गया एवं सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं शुभ आशीष प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलिमा बड़गे जी द्वारा आफ लाइन क्लास के संचालन में शिक्षा सारथी एवं शिक्षकों के कार्यों की सराहना किया गया एवं बच्चों को इस तरह शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार , वेद प्रकाश दिवाकर शिक्षिका सुनीता राठौर, श्यामा जायसवाल एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिक गढ़ शांति मोहन ,नरेंद्र राठौर शैक्षणिक समन्वयक सत्येंद्र प्रकाश चौहान अभिषेक सोनीआदि का विशेष योगदान रहा।
https://bhadas36.com/education-charioteer-honored-under-hamar-para-tol/


























































































0 Comments