प्रकाश संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न
1 सूर्य के प्रकाश में 7 रंग होते हैं यह रंग क्रमशः बैगनी जामुनी नीला हरा पीला नारंगी एवं लाल है।
2 जब सूर्य का प्रकाश किसी प्रिज्म से गुजरता है तो वह अपने अवयवी रंगों में विभक्त हो जाता है इन अवयवी रंग के समुदाय को वर्ण विक्षेपण कहते हैं।
3 मानव आंख दृश्य प्रकाश के लगभग 5500A के लिए सर्वाधिक सुग्राही होता है।
4 दृश्य प्रकाश विद्युत चुंबकीय विकिरण का वह भाग है जो मानवीय आंख द्वारा देखा जा सकता है एक सामान्य मानवीय आंख 390nm से 750 nm तरंग धैर्य के बीच के विद्युत चुंबकीय विकिरण को सष्ट रूप से देख सकता है।
5 जिस वस्तु या पदार्थ का अपवर्तनांक ज्यादा होता है उसमें प्रकाश की गति न्यूनतम होती है कांच ,निर्वात, जल तथा वायु में से कांच का अपवर्तनांक सबसे ज्यादा होता है इसलिए प्रकाश की गति कांच में न्यूनतम होती है।
6 जब कोई प्रकाश तरंग वायु से कांच या एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो प्रकाश की आवृत्ति वही रहती है लेकिन उसका तरंग धैर्य तथा वेग बदल जाता है।
7 हीरे के चमकने का प्रमुख कारण उसका पूर्ण आंतरिक परावर्तन ही होता है क्योंकि हीरे का अपवर्तनांक बहुत ही अधिक 2.42 होने के कारण इस का क्रांतिक कोण केवल 24 डिग्री होता है।
8 प्रकाश तंतु या ऑप्टिकल फाइबर सिलिका से बनी पतली बेलाना कार नलिकाएं होती है जो प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करती है।
9 तंतु प्रकाशिक संचार की एक प्रणाली है जिसमें सूचनाओं की जानकारी एक स्थान से दूसरे स्थान तक ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से प्रकाश बिंदुओं के रूप में भेजी जाती है।
10 हीरे का अपवर्तनांक बहुत अधिक होता है इसकी कटाईया तरासी इस प्रकार की जाती है कि कोई प्रकाश की किरण यदि इसके अंदर से चली जाए तो वहां निकलने से पहले उसका कई बार पूर्ण आंतरिक परावर्तन हो।
0 Comments