*"पश्चिम बंगाल देवेश कुमार 'भारती' की पुस्तक 'काव्यनाद' का हुआ विमोचन"*
अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली एवं के.बी.एस.प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में को आयोजित प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम भारतीय भाषा परिषद सभागार-कोलकाता,पश्चिम बंगाल में देवेश कुमार 'भारती' की पुस्तक काव्यनाद (काव्य संकलन) का विमोचन किया गया।
प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित श्यामल भट्टाचार्य जी,मुख्य अतिथि कोलकता ट्रान्सलेट फोरम के अध्यक्ष श्री रावेल पुष्प जी,बीज वक्ता श्री जितेंद्र जितांशु संपादक सदीनामा पत्रिका,विशेष अतिथि कृष्ण पदो दास कोलकता दूरदर्शन प्रभारी,प्रतिष्ठित आवृतिकार,नाटककार एवं श्रीमती सुष्मिता दास आवृतिकार के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ है।कार्यक्रम में कोरोना संबंधित नियमों का पालन किया गया है।सभी आगंतुकों ने मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग किया।सभी विशिष्टजनों ने काव्य संकलन 'काव्यनाद' की बहुत प्रशंसा की है।काव्य संकलन "काव्यनाद" के संपादक देवेश कुमार 'भारती' एवं सह संपादक सुश्री ज्योति कुशवाहा जी हैं।ज्योति कुशवाहा और देवेश कुमार भारती की मेहनत का परिणाम है कि काव्य संकलन एक कृति "काव्यनाद" के रूप में के.बी.एस.प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित हुआ है।के.बी.एस.प्रकाशन के प्रकाशक संजय कुमार 'साफ़ी' जी ने भी देवेश कुमार भारती एवं ज्योति कुशवाहा के संपादन की बहुत प्रशंसा की साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।"अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली" की संस्थापक एवं अध्यक्ष सुश्री ज्योति कुशवाहा ने देवेश कुमार भारती की साहित्य सेवा की प्रशंसा के साथ आप हमेशा नित नई ऊंचाई को प्राप्त करें। "काव्यनाद" के विमोचन होने पर नरोत्तम लाल भारती,श्रीमती रोहिणी साहू,श्रीमती फुलेश्वरी साहू,मान्या भारती, तेजल भारती,राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक श्री राजेन्द्र पाटकर'स्नेहिल',कवि सुनील शर्मा 'नील',श्रीमती जयंती खमारी 'रूही',कवि धनेश्वर देवांगन,हरिश यादव-उतई,पुष्पेन्द्र कश्यप-सक्ती ,भूपेंद्र सिंह बनाफर-अध्यक्ष सर्व शिक्षक कल्याण संघ,जे.पी.त्रिपाठी,सत्यम नायक,महेन्द्र कौशिक,श्रीमती रंभा गुप्ता,सुश्री प्रभा जी,डिकेन्द्र साहू,ब्लाक अध्यक्ष-कुशल साहू,सूर्यकांत साहू-बेरला,सीएसी बारगाँव-सुरेंद्र पटेल,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री राजेश यादव,कवि सुनील साहू,परमानन्द साहू,मुकेश कुमार,जनेन्द्र कुमार, डामन पैकरा आदि ने देवेश कुमार "भारती" को अपनी शुभकामनाएँ भेजी हैं।
0 Comments