Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा सारथी

 नाम – कु.नंदनी राठौर


शिक्ष क मित्र


स्कूल - शासकीय प्राथमिक शाला सकरे ली बा ,संकुल –सकरे ली बा


विकासखंड – शक्ती , जिला – जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)


    वैश्विक महामारी के कारण जहाँ पुरे विश्व के साथ – साथ हमारे देश का जीवन भी अस्त व्यस्त हो चुका हैं l सभी स्कूल , कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह से बंद हैं l ऐसे में पालकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लगी हैं , कही उनका पढाई पूरी तरह से प्रभावित ना हो l इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने पढ़ई तुंहर दुआर योजना की शुरुआत की , जिससे बच्चों को घर बैठे ही शिक्षा मिल सके l लेकिन बीहड़ और  ग्रामीण परिवेश में नेटवर्क और मोबाइल की उपलब्धता नहीं होने के कारण वहां के बच्चे लाभान्वित नहीं हो पा रहे थे l वैश्विक महामारी covid 19 के दौरान बच्चों की शिक्षा दीक्षा स्कूलों के बंद हो जाने के कारण बाधित हो रही थी l ऐसे वक्त में बच्चे धीरे-धीरे शिक्षा की मुख्य धारा से दूर हो रहे थे l बच्चों को जोड़े रखने के लिए विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप  जी अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोहल्ला क्लास नियमित ले रहे थे l उनसे प्रेरणा लेकर गाँव के ही कु. महेशिया मेरावी ने बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की ठानी l अप्रैल माह से लगातार प्रतिदिन वे बच्चों को बच्चों की सुविधानुसार अलग – अलग मोहल्ले में पढ़ा रही हैं l शुरुआत में covid 19 और ग्रीष्मकालीन अवकाश से लौटे बच्चों के साथ कार्य करने में उन्हें कुछ दिक्कतें हुई l लेकिन विद्यालय के शिक्षकों  के कुशल निर्देशन में शुरुआत में बच्चों की MLL (न्यूनतम अधिगम स्तर ) पर कार्य किया गया l उन्ही के अनुरूप बच्चों को पाठ और अवधारणाओ से संबंधित गतिविधियों और सहायक शिक्षण सामग्री का नियमित उपयोग भी करती हैं l जिससे बच्चों का जुड़ाव पढाई में बना हुआ हैं l साथ वे बताती हैं , कि नियमित पालकों से संपर्क कर बच्चों की शैक्षणिक स्थिति के बारे में चर्चा करती हैं , जिससे बच्चों का स्तर का भी पता लगाया जा सके l समय समय पर मोबाइल के youtube से भी पाठ से संबंधित विडियो भी बच्चों को दिखाती हैं l जो बच्चों के लिए बेहद ही आकर्षक होता हैं l सही अर्थों में इस कोरोना काल में मोहल्ला स्कूल ऐसे बच्चों और पालकों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं l कु.नंदनी राठौर कहती हैं , कि वह हर समय बच्चों के निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी l उनके मोहल्ला क्लास में विद्यालय के लगभग सभी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं l पढाई के साथ-साथ चित्रकारी, क्राफ्टिंग ,और मौखिक संवाद पर भी कार्य किया जा रहा हैं l








   वास्तव में इनका शिक्षा के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव सराहनीय हैं , इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए , कम हैं l

Post a Comment

0 Comments