Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

 हमारे शिक्षा सारथी                                              

कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में बच्चों को शिक्षादान करने हेतु शिक्षा सारथी बन मिसाल पेश कर रहे गाँव के युवतिया

 


पुष्पेंद्र के कार्यों से स्वप्रेरित होकर मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई अनवरत जारी रखने वाली शिक्षा सारथी पूनम और कमलेश्वरी राज


  





विकासखंड - सक्ती जिला जांजगीर चम्पा छत्तीसगढ़


 


 


                               पढ़ाई तुंहर दुआर हमारे लिए वरदान है…


लॉकडाउन अवधि मे संभावित पढ़ाई की नुकसान को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा द्वारा"पढ़ाई तुंहर दुआर" के अंतर्गत विविध नवाचारी मॉडलों के उपयोग कर शैक्षणिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है | शिक्षा के विकास एवं शिक्षा की किरण को गांव के गली-मोहल्लों तक पहुंचे, वर्तमान मे विद्यमान आवश्यकताओं एवम बच्चों के बेहतर भविष्य की संभावनाओं और समुदाय की अपेक्षाओं के आलोक में किया जा रहा है | पढ़ई तुंहर दुआर के तहत विभिन्न बौद्धिक विकास की ओर अग्रसर बच्चे नवीन तकनीक से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं | नई-नई विधाओं ,विविध शैक्षिक कलाओं,नवीनतम तकनीकी ज्ञान एवं जीवन कौशल के बहुरंगी आयामों को बच्चे अपने घरों में सुरक्षित रहकर ज्ञान विज्ञान का लाभ ले रहे हैं |


 


                            सरकार,समुदाय और शिक्षा विभाग ने कोरोना की इस लड़ाई में तकनीकी ज्ञान और नवचारयुक्त शिक्षा को सक्षम हथियार के रूप मे विकसित करने हरसम्भव जतन कर रही है |  पढ़ई तुंहर दुआर जैसे तकनीकी और ज्ञानवर्धक अभियान से जुड़कर विद्यार्थी सुखद भविष्य के सपने संजोने लगे हैं | लॉक डाउन मे स्कूल बन्द होने के बावजूद प्रदेश के तमाम शिक्षक और समुदाय के युवा,ऊर्जावान औऱ शिक्षा के विकास के लिए समर्पित शिक्षा सारथी कोरोना वायरस के इस जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं | इस मुश्किल घड़ी में सरकार और समुदाय खासकर सामुदायिक सोच रखने वाले युवा साथी शिक्षा को घर घर पहुंचाने की बीड़ा उठाये हैं, गर्व की बात है | विषम परिस्थितियों मे भी शिक्षा की अविरल गंगा को गांव के गलियों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करने वाली कु.पूनम राज और कमलेश्वरी राज एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने गांव के बच्चों को शिक्षा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण समय समर्पित कर दिया है |


 


कमलेश्वरी राज पूनम राज जांजगीर जिले के सकती विकासखण्ड  के संकुल केन्द्र - सकरे ली बा के एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार की होनहार बेटी हैं  | बालिका शिक्षा के हिमायती पूनम और कमलेश्वरी  गांव के प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के बच्चों को मुहल्ला कक्षा के अंतर्गत विगत तीन  माह से अपने ही घर मे ही शिक्षक पुष्पेंद्र के निर्देशन में  पढ़ाती हैं | गणित और विज्ञान में विशेष रुचि रखने वाली पूनम राज और कमलेश्वरी नवीन तकनीकी और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से पठन पाठन करवा रही है | विज्ञान एवं  गणित के पाठों को विशिष्ट और सहज,सरल शैली मे पढ़ाने के कारण बच्चों के मन मे पढ़ने के प्रति जिज्ञासा और लालसा जागृत हो रही है | तमाम अड़चनों एवम अभावों के बावजूद पूनम और कमलेश्वरी आत्मविश्वास से लबरेज है, और हर चुनौतियों का सामना करते हुए कड़ी मेहनत,समर्पण और उत्साह के साथ बच्चों को शिक्षा दे रही हैं |


 


                          पूनम राज और कमलेश्वरी  ने बताया कि शिक्षा सारथी के रूप मे बच्चों को पढ़ाने का अवसर मिला है, मेरे लिए खुशी एवम गौरव  की बात है | शिक्षा सारथी के रूप मे बच्चों और अभिभावकों का अपनापन पाने का जितना अवसर है, उतना किसी दूसरे क्षेत्र मे नही है | पूनम ने अपनी अनुभव बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे गांव और कस्बों के बच्चों के मन मे सपने पल रहे होते हैं, जिनको वाकई मदद और मार्गदर्शन की जरूरत होती है, सतत प्रोत्साहन और प्रेरणा की आवश्यकता होती है | पढ़ाई तुंहर दुआर मेरे लिए तथा गांव के बच्चों के लिए वरदान है | पढ़ई तुंहर दुआर बच्चों के भविष्य के सरंक्षण और संवर्धन का एक सशक्त माध्यम है। मार्गदर्शक और संकुल केन्द्र सकरेली बा  संकुल प्रभारी  श्री वेद प्रकाश दिवाकर  भी बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत हैं | वेद प्रकाश और पुष्पेंद्र कुमार कश्यप समुदाय और अभिभावकों से जीवन्त संपर्क कर उन्हें पठन पाठन मे सहयोग करने  हेतु जागरूक करते हैं पूनम और कमलेश्वरी जैसी सामुदायिक सोच वाली छात्रा सही मायने मे जीवन की दशा और दिशा बदलती हैं | पूनम  और कमलेश्वरी रचनात्मक पहल और सकारात्मक विचार से ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "पढ़ाई तुंहर दुआर"को जमीनी स्तर पर साकार करने मे मील का पत्थर साबित हो रही है | एक मेधावी छात्रा और एक शिक्षा सारथी के रूप किये जा रहे अनुकरणीय प्रयास के लिए शासकीय प्राथमिक शाला परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना करता है ।








Post a Comment

0 Comments