Header AD

Ticker

6/recent/ticker-posts

 सक्ती विकास खण्ड के कर्मठ एवं जुझारू नवाचारी शिक्षिका


सितंबर 30, 2020


श्रीमति नीरा साहू के द्वारा आज दिनांक 01/10/2020 तक 111 ऑनलाइन क्लास व 66 ऑफलाइन क्लास का संचालन सफलता पूर्वक संचालित हुआ।






आज हम एक ऐसे ही महिला शिक्षिका के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्होंने कोरोना जैसे संकटकाल में भी अपने विकास खण्ड अपने संकुल अपने जिला में ही नही बल्कि दूसरे विकास खण्ड और जिले के बच्चों के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करके व शिक्षा प्रदान करके एक अच्छी मिसाल पेश की हैं।

हम आज बात कर रहे है सक्ती विकास खण्ड, जिला- जांजगीर-चाम्पा की महिला शिक्षिका श्रीमति नीरा साहू जी की जिसने इस भयंकर महामारी के समय मे भी शिक्षा को अपने जीवन मे महत्वपूर्ण समझकर आज समाज के बीच मे अपना योगदान दे रही है।

समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती हैं। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ ,एक अच्छे नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं, शिक्षक का पद अत्यंत गरिमापूर्ण होता है, क्योकिं "जिस प्रकार खेती के लिए बीज, खाद एवं उपकरण के रहते हुए, अगर किसान नहीं हैं, तो सब बेकार है, ठीक उसी प्रकार विद्यालय भवन, शिक्षण सामग्री एवं छात्रों के होते हुए, अगर शिक्षक नहीं हैं तो सब बेकार है" शिक्षक शब्द तीन अक्षरों के मेल सेे बना है, लेकिन शिक्षक का अर्थ व्यापक है।

वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था "पढ़ई तुंहर दुआर" के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाली शिक्षिका श्रीमति नीरा साहू विषम परिस्थितियों में शिक्षा के कार्य को अपनी विभिन्न गतिविधियों एवं प्रयोगों से निरंतर जारी रखना ही एक शिक्षक की गुणवत्ता को प्रदर्शित करती है एक विनम्र,अनुशासित एवं लगनशील शिक्षक हमेशा परिस्थिति के अनुकूल स्वयं को ढालकर अपने कार्यों का निर्वहन करता है,इसका प्रत्यक्ष प्रमाण शा.प्रा.शाला स्टेशन भांठा, संकुल-सकरेली (बा.) विकास खण्ड सक्ती में पदस्थ महिला शिक्षिका श्रीमति नीरा साहू है जिसने कोरोना वैश्विक महामारी की कठिन परिस्थिति में भी अपने शिक्षकीय कार्यों को जारी रखा और ऑनलाइन क्लास बेबेक्स एप के माध्यम से शुरू किया, लॉक डाउन शुरू होते ही श्रीमति नीरा साहू द्वारा शिक्षकीय कार्य को जारी रखने के उद्देश्य से एक व्हाट्सप्प ग्रुप तैयार किया और इसी व्हाट्सप्प ग्रुप की सहायता से इन्होंने ऑनलाइन शिक्षकीय कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए ही श्रीमति नीरा साहू के द्वारा बच्चों के घर-घर जाकर सिस्को बेबेक्स मीटिंग एप को डाउन लोड करवा के बच्चों को ऑन लाइन क्लास जॉइन करने के लिए cgschool.in से जूड़ने के लिए तैयार किये एवं उन्हें इसके बारे में बतलाया,और श्रीमति नीरा साहू द्वारा लगातार आज की स्थिति में 111 से भी ज्यादा ऑनलाइन क्लास लिया जा चुका है साथ ही साथ 66 ऑफलाइन क्लास भी संचालित किया जा चुका है व इनके द्वारा सकरेली भांठा में 10 युवओं का समूह बना के गांव में छत्तीसगढ़ शासन के योजना अनुसार "पढ़ई तुंहर दुआर" के अंतर्गत पढ़ाई तुम्हर पारा मोहल्ला योजना शुरू करके विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है इसके साथ इस योजना को सार्थक रूप प्रदान करने में शिक्षा सारथियों का भी काफी अच्छा योगदान मिल रहा है सभी शिक्षा सारथी निःस्वार्थ भाव से गांव में 8-10 बच्चों का एक-एक समूह बना के 10 जगहों में पढ़ाई करवा रहे है शिक्षा विभाग की पहल "पढ़ई तुंहर दुआर" से प्रोत्साहित होकर इन्होंने अपने गांव में पारा मोहल्ला कक्षा की शुरुआत की इनके मार्गदर्शन से वर्तमान में सकरेली भांठा के शिक्षा सारथी के सहयोग से 10 मोहल्लों में पारा मोहल्ला क्लास के द्वारा इस लाभकारी पहल को निभा रहे है इस योजना से प्रतिदिन 100 -125 बच्चे लाभन्वित हो रहे है जी की काफी सहरानीय कार्य है। सभी शिक्षा सारथियों का महत्वपूर्ण सामग्री भी उपलब्ध कराया जाता है सभी बच्चों के लिए मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाता है इन्होनें बताया की इनसे जुड़े हुए सभी शिक्षक सारथी की कक्षाओं का श्रीमति नीरा साहू द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जाता है व किसी भी प्रकार की सामग्री की आवयश्कता होने पर उनकी सहायता भी किया जाता है।

SCERT के साथ कार्य

श्रीमति नीरा साहू के द्वारा SCERT के साथ कक्षा 2 अंग्रेजी विषय मे LOS में कार्य भी किया जा रहा है एवं इसके साथ ही साथ अरविंदो सोसायटी के तहत शून्य निवेश नवचार में भी वर्तमान में कार्य किया जा रहा है तथा कई सारी ऑनलाइन प्रशिक्षण भी लिया जा रहा है जिसमे ChalkLit,The Teacher,MyGov,MyNEP जैसी और भी कई सारी ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुकी हैं।

  छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार पढ़ाई तुंहर पारा योजना के लिए शिक्षक सारथी तैयार करते हुए




श्रीमति नीरा साहू के द्वारा " मिस्ड काॅल गुरुजी/ मेडम जी " नामक नवाचार का प्रयोग करके उन विद्यार्थियों को भी अपने अध्यापन कार्य का लाभ पहुंचा रही है, जिनके पास साधारण की पैड मोबाइल फोन


उपलब्ध है। इसके अंतर्गत बच्चे या पालक " मिस्डकॉल " करके शंका समाधान कर सकते है, विषय से संबंधित समस्याओं को पूछ सकते है जिसका निदान वे कॉल करके,पी.डी. एफ.,यूट्यूब लिंक के माध्यम से करती हैं।


श्रीमति नीरा साहू बच्चों को गणितीय सूत्रों के द्वारा गणित के प्रश्नो को सहज तरीके से हल करने का तरीका बताती हैं तथा वैदिक गणित का भी प्रयोग करती है व चुनौतियाँ देकर बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत करती हैं,श्रीमति नीरा साहू के द्वारा ऑनलाइन क्लास की कक्षाएं में कक्षा 1 से 5 तक की गणित व अंग्रेजी विषय की पूरी पढ़ाई पाठ्यक्रम के अनुसार पूर्ण कराई जा चुकी हैं। इनके द्वारा कई पाठ्य सामग्रियां cgschoolportal पर video भी बना के यू-टयूब के माध्यम से अपलोड भी की  गई हैं।

इस प्रकार श्रीमती नीरा साहू ने अपने प्रयास के फलस्वरूप एक ऐसी टीम का निर्माण कर लिया जो वास्तव में ऊर्जावान एवं लगनशील है एवं समाज में शिक्षा की धारा को प्रवाहित करने का कार्य कर रही है।

श्रीमति नीरा साहू के द्वारा लॉक डाउन के दौरान लक्षवेध प्रशिक्षण के तहत स्कूल फ्राम होम भी चलाया जा रहा है जिससे बच्चे पढ़ाई से कैसे जुड़े हुए रहते है इसके बारे में भी  बताती है,ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। श्रीमति नीरा साहू ने पहले खुद लक्ष्यवेध की प्रशिक्षण जिला स्तर में प्राप्त की फिर उसने सक्ती विकास खण्ड में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करके अपने अन्य शिक्षक साथियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी किया।

श्रीमति नीरा साहू के द्वारा और भी नवचार योजना चलाया जा रहा है जिसमे निम्नलिखित योजना शामिल हैं: -

                        1.ऑनलाइन क्लास

                  




                         2.ऑफ लाइन क्लास 

                  




                           3.पारा मोहल्ला

                          




                           4.बुलटू के बोल

                      




                        5.मिस्ड कॉल गुरूजी/मैडमजी

               




                6.खेल -खेल में विज्ञान (प्रति शनिवार)

             




       7.गगूल फार्म सीट ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी( प्रति सोमवार)

         




     8.वीडियो क्लास कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो क्लास का संचालन




                 9.की पैड मोबाइल फ्री - कांफ्रेंसिंग कॉल

                  




                             10.यु - ट्यूब लिंक

                  https://youtu.be/vJhMlD3VTcI


इस प्रकार से और भी शुन्य निवेश नवचार के साथ और भी कई प्रकार से नवचार योजना सफल रूप से संचालित कर रही है।

श्रीमति नीरा साहू के पढ़ाई तुम्हर पारा योजना में 06/06/2020 को पधारे

 छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा सचिव महोदय श्री आलोक शुक्ला जी का आगमन

कुछ चित्र प्रस्तुत हैं :-

          











श्रीमति नीरा साहू के ऑफ़लाइन क्लास पढ़ाई तुम पारा टोला के अंतर्गत दिनांक 06/09/2020 को छत्तीसगढ़ शासन से श्री आलोक शुक्ला शिक्षा सचिव महोदय जी साथ -साथ जांजगीर जिला के आला अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है व नीरा साहू के ऑफ़लाइन क्लास की प्रशंसा भी की गई है।



जांजगीर जिला कलेक्टर महोदय जी का आगमन






जिला जांजगीर मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जी जिला


पंचायत जांजगीर- चाम्पा आगमन






शैक्षणिक जिला सक्ती 


जिला शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमति मीता मुखर्जी जी का आगमन






सक्ती विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय जी का आगमन




सक्ती विकास खण्ड सा.शिक्षा अधिकारी जी का आगमन




जांजगीर डाइट के जिला(ऑनलाइन व ऑफ़लाइन) प्रभारी महोदय जी का आगमन








श्रीमति नीरा साहू द्वारा बच्चो के लिए विषय मित्र ,गली मित्र बनाकर भी बच्चों को पढ़ने के लिए निर्देशित करती रही। इस तरह बच्चो को पढ़ाई से जोड़कर रखी तथा आज के महामारी में छात्रों को पढ़ाई में हानि न हो ये सोच कर शासन के योजना के अनुसार अनेक नवाचारी योजना को अपना कर कार्य कर रही है एवं समाज और देश के प्रति अपनी सेवा प्रदान कर के देशहित में अपनी अहम भूमिका निभा रही है ।

साहू मेडम जी के इस शिक्षा रूपी धारा प्रवाह से निश्चित रूप से बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा साथ ही साथ इस कोरोना वैश्विक महामारी से लड़कर शिक्षा एक नया आयाम प्राप्त करेगा इस प्रकार श्रीमति नीरा साहू के प्रयासों एवं विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के फलस्वरूप आज सक्ती विकास खण्ड के स्टेशन भांठा में शिक्षकीय कार्य निरंतर जारी है। श्रीमति नीरा साहू अपने कार्य  को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभा रही हैं।


श्रीमति नीरा साहू (सह. शि.)

शा.प्रा.शाला स्टेशन भांठा

संकुल :- सकरेली (बा.)

विकास खण्ड व शैक्ष.जिला :- सक्ती

जिला :- जांजगीर - चाम्पा (छ. ग.)

Post a Comment

0 Comments