*कबीरधाम के कलाकार कृष्ण पटेल होंगे सम्मानित*/Kabirdham's artist Krishna Patel will be honored
अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान,नई दिल्ली द्वारा आगामी 9 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन होने जा रहा है।जिसमे सिवनी खुर्द-रेंगाखार (कला),कबीरधाम के चित्रकार श्री कृष्ण पटेल को साहित्य मंथन उत्कृष्ट चित्रकार सम्मान 2022 से नवाजा जाएगा।कृष्ण पटेल चित्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहे हैं।निरंतर पेपर कटिंग आर्ट,लीफ कटिंग आर्ट,वुडन पोर्ट्रेट आर्ट कला के क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं।इसके साथ-साथ के.बी.एस. प्रकाशन दिल्ली, बिलासा प्रकाशन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के कवर पेज भी कृष्ण पटेल जी के द्वारा बनाए गए हैं।कृष्ण पटेल जी बाल्य-अवस्था में ही अपने स्कूल शिक्षा जीवन के दौरान बहुत सी चित्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानित हो चुके हैं।सूक्ष्मजीव विज्ञान में स्नातकोत्तर की शिक्षा जो कि शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर दुर्ग छत्तीसगढ़ में हुआ है।शिक्षा ग्रहण करने के दौरान विश्वविद्यालय स्तर में पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था।अपने दुर्ग विश्विद्यालय को अहमदाबाद(गुजरात) में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ था।साथ ही साथ कबीरधाम के पूर्व कलेक्टर श्री अवनीश शरण जी और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव जी द्वारा इनके चित्रकारिता का सराहना किया जा चुका है। इसके साथ ही कोलकाता पश्चिम बंगाल में चित्रकारिता के क्षेत्र में के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा उन्हें के.बी.एस. नव प्रतिभा सम्मान 2021 से नवाजा गया था ।कृष्ण पटेल जी को ये सम्मान प्राप्त हो रहा है।इसके लिए उनके परिवार जनों में और उनके ग्राम वासियों में खुशी के लहर है।उनके माता -पिता (श्रीमती पुष्पा पटेल-श्री हरी लाल पटेल) परिवार जनों के साथ- साथ उनके शिक्षकों और उनके मित्रों (आशीष यादव,योगेश बोकड़े, स्नेहल पिल्लई ,नंदकिशोर साहू )ने शुभकमनाएं एवम आशीर्वाद प्रदान किया है।
1 Comments
Nice
ReplyDelete